फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को रौंदकर दुकान में घुसी बेकाबू बस

Sun, 25 Jan 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी तेरहमील बाजार के पास रविवार को एक अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार पारा गांव के रोहन को रौंद दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस एक दुकान में घुस गई, जिससे दुकान मालकिन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह चालक की जान बचाई और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पट्टी से जिला मुख्यालय जा रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस कंधई थाना क्षेत्र में बनी तेरहमील बाजार के पास अनियंत्रित हो गई। बस ने राजनारायण के पुत्र रोहन को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। किशोर को रौंदने के बाद भी चालक बस नहीं रोक सका। बस सड़क किनारे अंडे की दुकान में में घुस गई। दुकान में बैठी मालकिन शिव देवी पत्नी रामआसरे, पुरईपुर निवासी सीताराम वर्मा व रामचंद्र निवासी पारा गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर की मौत और तीन लोगों के घायल होने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बस छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को छुड़ाकर जान बचाई और हिरासत में ले लिया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें