फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में पलटा ट्रैक्टर, तीन छात्रों की मौत

Sat, 06 Oct 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
कंधई इलाके के बेलखरनाथधाम मंदिर के निकट शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित टै्रक्टर खाई में जा गिरा। इससे चालक समेत उस पर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। ट्रैक्टर दसवीं का नाबालिग छात्र चला रहा था। ढलान पर अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्र्रैक्टर का अगला पहिया फिसल गया। जिससे वह दस फिट गहरी खाई में जा गिरा। आधे घंटे बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी। एक साथ तीन लोगों की मौत होने से गांव में कोहराम मचा ह।  
विज्ञापन


कंधई इलाके के खूझीकला गांव निवासी सफाई कर्मचारी शीतला प्रसाद ने दो साल पहले ट्रैक्टर खरीदा था। शीतला की अनुपस्थिति में दसवीं में पढने वाला उसका बेटा (15) अभिषेक ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से खाना खाने के बाद अभिषेक ट्रैक्टर पर पड़ोस के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र तेजबहादुर (19) पुत्र संतराम और कक्षा आठ के छात्र विजय कुमार (12) पुत्र सुरेश कुमार को बैठाकर यादव बस्ती में खेतों की जुताई करने निकल पड़ा। बेलखरनाथ मंदिर से यादव बस्ती (अहियापुर) को जोडने वाले खड़ंजे पर अचानक ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दस फिट गहरी खाई में जा गिरा। इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। आधे घंटे तक किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच उधर से गुजर रहे एक बालक की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर सीधा कर तीनों को निकाला और अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, लेकिन परिजन शवों को लेकर जिला मुख्यालय से लौट गए। एक साथ तीन छात्रों की मौत से गांव में चीखपुकार मच गई। देर शाम तक गांव में लोगों का मजमा लगा रहा।  
 
खाई में ट्रैक्टर गिरने से मौत के आगोश में समाए तीनों छात्रों के बीच उम्र में फासला होने के बाद भी गहरी दोस्ती थी। सफाईकर्मी शीतला प्रसाद के इकलौते बेटे अभिषेक कुमार से उम्र में बड़ा तेजबहादुर रिश्ते में भी उसका चाचा लगता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभिषेक कहीं भी जाता तो तेजबहादुर को साथ ले लेता। अभिषेक और तेज बहादुर को देखकर विजय भी टै्रक्टर पर बैठ लिया। पहले भी तीनों कई बार ट्रैक्टर से बाहर जाते रहते थे।  
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी शीतला प्रसाद और सुरेश कुमार हादसे के बाद टूट गए हैं। बेटों की मौत से उनके घर का चिराग बुझ गया है। अभिषेक शीतला प्रसाद का इकलौता बेटा था। जबकि विजय भी सुरेश कुमार की इकलौती संतान था। अभिषेक कक्षा 10, विजय कुमार, कक्षा आठ और तेज बहादुर  फतनपुर के डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें