फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फार्म हाउस व एक होटल से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
कार्बेट लेंडस्केप में बन रहे रिजॉर्ट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज की टीम ने शुक्रवार को ग्राम ढिकुली के एक फार्म हाउस और एक होटल का अतिक्रमण हटाया। रेंजर बीपी पंत ने बताया कि अशोका मार्गो फार्म हाउस गर्जिया ने 0.256 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र पर अतिक्रमण किया था। इस पर डीएफओ की अदालत से 18 सितंबर को बेदखली वाद पारित किया गया था। इस आदेश में उक्त फार्म हाउस स्वामी को दस दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश का अनुपालन किया गया है। इसी प्रकार आरक्षित वन क्षेत्र से होटल प्रतीक्षा के 0.112 हेक्टेयर अतिक्रमण को भी खाली करा दिया गया है। कुछ अन्य रिजॉर्ट, होटल स्वामियों के विरुद्ध भी बेदखली वाद पारित किए गए हैं लेकिन उनकी अपील प्राधिकृत अधिकारी/वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी में विचाराधीन होने के कारण बाकी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें