फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले टायर चोर

Sun, 30 Nov 2014 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली के गोपालापुर स्थित पेट्रोलपंप पर खडे़ ट्रक के दो चक्के शनिवार रात चोराें ने खोल लिए। उनके वहां से निकलते ही लोगाें को वारदात की जानकारी हो गई। पीछा किए जाने पर बदमाश स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कार्पियो और दोनों चक्के बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


कानपुर कल्यानपुर निवासी शैलेंद्र एक मोटर साइकिल कंपनी का ट्रक चलाता है। वह शनिवार को मोटरसाइकिल लेकर भंगवाचुंगी स्थित एजेंसी आया था। शाम को मोटर साइकिलें उतारने के बाद वह ट्रक लेकर गोपालापुर पेट्रोलपंप पहुंचा और ट्रक खड़ा कर दिया। करीब ही एक ढाबे पर खाना खाने के बाद वह सो गया।

 रात करीब डेढ़ बजे अचानक एक स्कार्पियो स्टार्ट होते ही उसकी नींद खुल गई। बाहर निकला तो उसके ट्रक के दो चक्के गायब थे। शोर मचाने पर पंप कर्मी दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भंगवाचुंगी और भुपियामऊ में घेराबंद की तो चोर रेलवे लाइन के पास स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। स्कार्पियो पर गुजरात का नंबर लिखा था। ट्रक चालक ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि स्कार्पियो और ट्रक से खोले गए दोनों चक्के बरामद कर लिए गए हैं। स्कार्पियो मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें