फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला ने कुंए में कूदकर दी जान

Sun, 30 Nov 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के गुजवर गांव में बीमारी के कारण पिता के घर रह रही नीता देवी (35) ने शनिवार रात कुंए में कूदकर जान दे दी। परिजनों को सुबह जानकारी हुई। कुंए से उसका शव निकालने के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। परिजन शव लेकर उसकी ससुराल चले गए।
विज्ञापन


गुजवर गांव निवासी गिरधारीलाल की बेटी नीता की शादी लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला निवासी लालचंद के साथ हुई थी। उसे दो बेटे भी हैं लेकिन बीमारी के कारण वह मायके में रहने लगी थी। उसके बेटे अपने घर पर ही रहते हैं। शनिवार रात वह करीब स्थित कुंए में कूद गई। घर के लोग सुबह उसकी तलाश करने लगे। काफी देर बाद कुंए में उसके कपड़े दिखे तो घटना की जानकारी हो सकी। परिजनों ने ग्रामीणाें की मदद से शव निकाला और सुसराल ले गए। महेशगंज एसओ सत्यपाल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें