फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही पड़ी भारी, तीन ने गंवाई जान

Sun, 21 Oct 2018 12:16 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला प्रशासन की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ गई। अधूरी तैयारी के चलते पुलिस व प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में लोगों को जान गंवानी पड़ी। दशहरे के दिन प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान सई नदी व तालाब में डूबने से आईटीआई के छात्र समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सक्रियता से तालाब में डूब रहे दो लोगों को बचा लिया गया। बेल्हा देवी घाट के करीब सई नदी में डूबे युवक का शव तीन घंटे बाद निकाला जा सका। उनकी मौत से घरों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बराछा निवासी अभिमंयू वर्मा (25) पुत्र बैजनाथ वर्मा शुक्रवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने आया था। लोगों की मानें तो विसर्जन के बाद वह बेल्हा देवी घाट के सामने सई नदी में नारियल लेने के लिए कूद पड़ा। अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख स्थानीय गोताखोर उसे बचाने पहुंचे लेकिन वह डूब चुका था। लोगों के शोर शराबे पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब तीन घंटे बाद अभिमंयू को बाहर निकालने में गोताखोर कामयाब हो सके। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रखहा/ बेलखरनाथ। दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद सई नदी में साथियों संग स्नान करते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। उसे जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के फतेहपुर से ट्रैक्टर पर दुर्गा प्रतिमा लेकर लोग नाचते गाते हुए बाबा बेलखरनाथ धाम पर बने अस्थायी तालाब में करीब 40 लोग विसर्जन करने पहुंचे। विसर्जन के बाद कुछ लोग नदी में नहाने लगे। इस दौरान गांव का अनिरुद्ध कुमार वर्मा (35) पुत्र बैजनाथ वर्मा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने का भी साथियों ने प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। आनन-फानन में एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक की पत्नी मंजू देवी व बेटी ज्योति और परी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें