प्रतापगढ़। कोहड़ौर इलाके में एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वह इसकी शिकायत लेकर परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गया। एसपी ने सरकारी जीप से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कटाहटी गांव निवासी दिलीप कुमार का पड़ोसी से भूमि का विवाद चल रहा है। सप्ताह भर पहले पड़ोसियों ने उसे व उसके परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। अस्पताल से इलाज करवा कर घर पहुंचे तो आरोप है गुरुवार की शाम फिर मारपीट दिया। वह इसकी शिकायत करने थाने पर गया तो सिपाहियों ने फटकार कर भगा दिया। वह परिवार के साथ न्याय मांगने एसपी ऑफिस पहुंच धरने पर बैठ गया। पुलिस अधीक्षक की निगाह उस पर पड़ी तो उसे सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।