फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग और लूटपाट की घटना से हड़कंप

Sat, 31 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे पर गुरुवार की रात पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने हमला बोल दिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए उन्होंने घर में लूटपाट की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित योगेंद्र कुमार समेंदा गांव का निवासी है। गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश है। इसके चलते गुरुवार की देर रात करीब 12.30 बजे विपक्ष के नगेंद्र पुत्र झुनखुन ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ योगेंद्र के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मनबढ़ों ने बरामदे में सो रहे योगेंद्र और उसके पिता को लाठी-डंडे से मार-पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। हालांकि पिता औैर पुत्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद विपक्षियों ने घर में घुसकर महिलाओं को लात-घूसों से मार-पीटकर घायल कर दिया। साथ ही डेढ़ लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान उठा ले गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थानाध्यक्ष सिधारी राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि योगेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें