फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को अगवा करने वाले युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
शारदा सहायक खंड 36 में साथियों के साथ नहा रहे बालक को युवक ने अगवा कर लिया। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े और उसका पीछा कर धर दबोचा। आरोपी का एक साथी भाग निकला। बालक का अपहरण करने वाले आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इधर बेहोशी की हालत में बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के टिकैता निवासी मिथलेश का आठ वर्षीय बेटा करन अपने साथियों के साथ शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों युवक नहर में नहा रहे लड़कों की तरफ लपके तो वे भागने लगे। भागने के दौरान करन गिर पड़ा। जिसे युवकों ने दबोच लिया। आरोप है कि युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर भागने लगे। तभी शोर शराबा सुनकर गांव के लोगों ने पीछा कर लिया।

ग्रामीणों ने कुछ दूर जाने के बाद करन को लेकर भाग रहे एक आरोपी को धर दबोचा। जबकि दूसरा रास्ते में ही चलती बाइक से कूद गया। लोगों ने बालक को अगवा करने के आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और घटना की सूचना पुलिस को दी। बेहोशी की हालत में करन को रानीगंज अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस आरोपी युवक को थाने लाकर पूछताछ करने लगी। रानीगंज एसओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी गांव आशीपुर का रहने वाला है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। नशीला पदार्थ सुंघाने की बात समझ से परे हैं। फिलहाल मामले की हकीकत खंगाली जा रही है। अभी पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के टकैता निवासी मिथलेश के बेटे करन को अगवा करने का हल्ला मच गया। इसका असर आसपास के गांवों में देखने को मिला। टिकैता गांव के अलावा आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। लोग अपने घरों से बच्चों को बाहर निकलने से मना कर दिए। करन के साथ नहाने वाले बच्चों के मन में अभी भी भय समाया हुआ है। उनके जेहन में बैठे भय को निकालने के लिए सभी प्रयास करते रहे लेकिन वे घरों में ही दुबके रहे।

टिकैता के रहने वाले आठ वर्षीय बालक करन को अगवा करने के पीछे का कारण ग्रामीणों के साथ ही पुलिस खोजती रही। परिवार के लोगों की ऐसी कोई रंजिश नहीं है और न ही आमदनी का कोई बड़ा जरिया। जिससे बालक को अगवा कर रंगदारी मांगी जा सके। इस बात की चर्चा भी तैरती रही कि आरोपी युवक बुरी नियत से बालक को लेकर भाग रहा था। फिलहाल पूछताछ के बाद ही पुलिस सच्चाई बता सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें