फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला ससुराल गए अधेड़ का शव

Sat, 04 Jul 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। जेठवारा थाना क्षेत्र के रेणी गांव में ससुराल गए एक अधेड़ का शव शुक्रवार की सुबह नीम की डाल से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर निवासी शिवप्रसाद उर्फ हजारीलाल (48) पुत्र प्यारेलाल की शादी रेड़ी निवासी दयाराम की बहन चन्द्रकली के साथ हुई थी। गुरुवार को शिव प्रसाद अपनी बेटी रोशनी की विदाई कराने उसके घर गया था। देर शाम लौटकर आया तो उसके मोबाइल पर ससुराल से किसी का फोन आया। फोन आते ही वह अपने साले दयाराम निवासी रेड़ी के घर के लिए निकल पड़ा। देर रात वह ससुराल पहुंचा। बताते हैं कि वहां किसी बात को लेकर ससुरालीजनों से उसका विवाद हो गया। सुबह शिवप्रसाद का शव घर की छत के ऊपर नीम के पेड़ की डाल से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

शिवप्रसाद के भाई मोहनलाल को फोनकर घटना की जानकारी दी गई। उसकी मौत की खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। रोते बिलखते शिव प्रसाद की पत्नी चन्द्रकली और बच्चे भाई मोहनलाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मोहनलाल ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया।
विज्ञापन


शिव प्रसाद आए दिन ससुराल आया-जाया करता था। उसकी पत्नी इसका विरोध करती थी। मृतक के भाई मोहनलाल की मानें तो जब वह दयाराम के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी गुड्डी के बेडरूम के पास टूटी चूडिय़ां पड़ी थीं।

शिवप्रसाद अपनी बड़ी बेटी रोशनी की विदाई करवाने के लिए पहली बार उसके घर गया था। रोशनी के ससुरालीजन उसे रोक रहे थे। मगर उसे पता नहीं क्या सूझा और वह भाग कर घर आया और यहां से एक टिफिन लेकर ससुराल दयाराम के घर पहुंच गया। बताया जाता है कि दयाराम घर पर नहीं रहता है। वह जिला मुख्यालय पर रहकर किसी कंपनी में काम करता है। रविवार को घर जाता है। घर पर उसकी पत्नी गुडिय़ा अकेली रहती है।

शराब के नशे में धुत होकर शिवप्रसाद आए दिन ससुराल आया-जाता करता था। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीबी सिंह यादव, एसओ, जेठवारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें