क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी श्री पटेल पीडब्ल्यूडी में दैनिक वेतनकर्मी
था। वह किसी काम से प्रतापगढ़ गया था। लौटते समय जेठवारा के पास बस में
हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। सूचना पर घर वाले पहुंचे और उसका शव लाए।
महिला के साथ छेड़छाड़ मारपीट, रिपोर्ट
कुंडा
(ब्यूरो)। कस्बे के सुभाषनगर निवासी नीलम अपने गांव लोकैयापुर जा रही थी।
आरोप है कि फरेंदूपुर निवासी एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने
पर उसकी पिटाई भी कर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया
है। उधर ताजपुर गांव में राधेश्याम पासी का विवाद उसके भाई से हो गया।
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।