फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी की मौत

Sat, 07 Mar 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर जिला कारागार में एक बंदी की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। इस पर जेलकर्मी बंदी को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। वहां जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगी। अंतू थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी निवासी बलिकरन सिंह (70) बेटे अर्जुन और लाला के साथ जानलेवा हमले के आरोप में जेल जा चुके थे। कुछ दिन पूर्व न्यायालय ने तीनों को सजा सुनाने के साथ आठ-आठ हजार रुपये जुर्माना जमा करने का आदेश दिया था। समय सीमा के भीतर जुर्माना अदा नहीं करने पर अदालत से सभी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। मई 2014 में पुलिस ने बलिकरन और उसके बेटों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। बेटों के साथ जेल प्रशासन ने बलिकरन को बैरक नंबर तीन में रखा था। सूत्रों की मानें तो होली पर बलिकरन की तबीयत खराब हो गई, लेकिन जेल अधिकारियों ने समय से इलाज नहीं कराया। सभी होली की मस्ती में ऐसे डूबे कि बलिकरन के इलाज का इंतजाम भी करना भूल गए। रात में बलिकरन को खाना खिलाने के लिए उसका बेटा लाला गया तो वह नहीं उठा। यह देख लाला ने शोर मचाया तो जेल प्रशासन सक्रिय हुआ। आनन-फानन में कर्मचारी उसे लेकर जिला अस्पताल गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को डाक्टरों ने पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद पुलिस को अवगत कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी शांति देवी ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहाकि गुरुवार को वह अपने पति और बच्चों से मिलने के लिए गई थी। उस समय वह स्वस्थ थे। जेल प्रशासन की लापरवाही से पति की मौत हुई है। यदि समय पर इलाज हो जाता तो जान बच सकती थी। उपजिलाधिकारी सदर जेपी मिश्रा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मामले की जांच की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा गया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम डॉ. सुरेश सिंह और डॉ. अमित भार्गव ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
जिला कारागार में एक बंदी को होली के दिन पीटने की शनिवार को चर्चा रही। जेल सूत्रों की मानें तो जेल में निरुद्ध नगर कोतवाली क्षेत्र के एक बंदी को दूसरे बंदियों ने घायल कर दिया। इसका इलाज भी कराया गया। हालांकि जेलर एएन सिंह ने ऐसी घटना से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें