फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाते समय छत से गिरे बालक की मौत

Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पतंगबाजी
विज्ञापन
 मकान के छत से पतंग उड़ा रहा बालक नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी गप्पू सिंह का आठ वर्षीय बेटा शिव सिंह शनिवार की शाम अपने मकान के छत से पतंग उड़ा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा।

उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बालक की मौत से पूरा परिवार सदमे में दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें