घरवालों की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी उसकी मां को हुई तो आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतरवाया गया। लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
हथिगवां थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी संजीवनी पुष्पाकर (13) पुत्री शिव प्रसाद को उसकी मां ने किसी बात को लेकर सुबह डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर के अंदर गई और रस्सी से गले में फांसी का फंदा डालकर झूल गई। कुछ देर बाद उसकी मां उसे खोजने के लिए घर के अंदर गई तो दरवाजा बंद पाया। इस पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजे की सांकल हटाकर अंदर घुसी तो वह फांसी पर लटकी हुई थी।