फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी के शिकार किशोर की हालत बिगड़ी पीजीआई रेफर

Fri, 21 Oct 2016 11:36 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
Rape - फोटो : Times of India
विज्ञापन
टुल्लू पंप चोरी के आरोप में दरिंदगी के शिकार बने किशोर की हालत और भी बिगड़ गई है। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। इधर पुलिस ने एक ही आरोपी पर जान से मारने का प्रयास, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर गांव निवासी एक किशोर को टुल्लू चोरी के शक में कुछ लोगों ने उठा लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करने के साथ ही कमरे में बंधक बनाया गया था। आरोप है कि इस दौरान उसके गुप्तांग में बोतल डाल दी गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। किसी तरह से वह वहां से छूटा तो भागकर परिजनों के पास पहुंचा। परिजन गुरुवार को उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

इलाहाबाद में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को उसकी हालत और भी खराब हो गई। वह न तो खा पा रहा है और न ही कुछ पी पा रहा है। यहीं ज्यादातर समय वह बेहोशी की ही हालत में है। इससे चिकित्सकों ने उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भूपेंद्र सिंह पर 307, 323, 504, 506 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि इसमें कुछ और भी लोग थे जिन्हें बचाया जा रहा है। मुकदमे में धाराएं भी विधि अनुकूल नहीं लगाई गई हैं। फिलहाल इस बारे में एसओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें