फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिकता का विरोध करने पर खाया जहर

Tue, 08 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र में दो युवकों के समलैंगिक होने का विरोध परिजनों ने किया। इससे नाराज होकर दोनों युवकों ने एक साथ जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के दो युवकों के बीच काफी गहरा संबंध था। पहले तो परिजनों ने सोचा कि उनके बीच सच्ची मित्रता है। इसके चलते दिन रात एक दूसरे का हाथ पकड़कर घूमने वाले दोनों दोस्तों को घरवाले कुछ नहीं कहते थे।
विज्ञापन


चर्चा है कि इस बीच दोनों के समलैंगिक होने की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसे लेकर दोनों के परिजनों ने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। इससे दोनों परेशान हो गए। वे एक दूसरे के बिना रह नहीं पा रहे थे। सोमवार की देर शाम दोनों को मौका मिला तो वे गांव के करीब ही मिले। इसके बाद दोनों ने जान देने के लिए जहर खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन- फानन में दोनों को लेकर परिजन जिला अस्पताल आए। दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें