फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 02 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सकरौली के रहने वाले संदीप (20) ने बीमारी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। जहर खाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सकरौली निवासी संदीप के पिता छोटेलाल की पंद्रह वर्ष पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां उर्मिला ने मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने दो बेटों की परवरिश की। गरीबी में पले बड़े संदीप किशोर अवस्था से ही मेहनत मजदूरी कर मां का हाथ बंटाने लगा। एक माह पहले वह रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई गया। रिश्तेदारों के  साथ रहते हुए काम धंधा खोजने लगा। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन


डाक्टर को दिखाया तो पता चला कि उसकी एक किडनी खराब हो गई है और दूसरी में भी इंफेक्शन फैल रहा है। आर्थिक तंगी के चलते संदीप ठीक ढंग से अपना इलाज नहीं करा सका और बुधवार को घर लौट आया। उसने अपनी मां से बीमारी के बारे में बताया। जिसे सुनने के बाद मां की आखों में आंसू आ गए। वह बुधवार को देर रात गांव में घूमता रहा। गुरुवार की सुबह उसने बीमारी से तंग आकर जहर खा लिया। उसकी हालत खराब देख आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह देख उसकी मां उर्मिला रोने बिलखने लगी। पिता की मौत के बाद विरासत में मिली गरीबी से वह जंग लड़ नहीं सका। कच्चे आवास के अलावा उसके पास एक विस्वा खेत भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें