फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर खून से आईलवयू लिख लगा लिया फंदा

Tue, 04 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतू इलाके के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पर पाबंदी के बाद प्यार में पागल छात्र ने सीने पर खून से आईलवयू लिखने के बाद गले में फंदा डाल लिया। लेकिन ऐन वक्त पर उसके परिजन वहां पहुंच गए और किसी तरह उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


अंतू इलाके के पूरबगांव निवासी इंटर के एक छात्र का एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहते थे। चर्चा आम होने पर बात परिजनों तक पहुंची तो लड़की के मां-बाप से बेटी पर नजर रखने को कह दिया गया। फिर क्या था परिजनों ने छात्रा पर इतना कड़ा पहरा लगा दिया कि छात्र काफी प्रयास के बाद भी उससे नहीं मिल पाता था। इसे लेकर वह बहुत तनाव में था। सोमवार की शाम पहले उसने प्रेमिका के नाम पत्र लिखा और फिर सीने पर खून से आईलवयू लिखने के बाद गले में फांसी का फंदा डाल लिया। इस बीच परिवार के लोग वहां पहुंच गए और उसे बचा लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें