फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे युवक को मारी गोली, रेफर

Thu, 30 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में घर के बाहर सो रहे युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उसे इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया। पुलिस गोली मारने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी रामसिंह सरोज (35) पुत्र धर्मराज सरोज मंगलवार की रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 1.30 बजे अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घायल रामसिंह के पेट व हाथ में चोट लगी थी। गांव के लोगों ने उसे गौरा अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसओ लल्लन सिंह यादव ने बताया कि उसे गोली नहीं लगी है। एक्सरे के लिए इलाहाबाद डाक्टरों ने रेफर किया है। चोट कैसे लगी। इसकी छानबीन की जा रही है। उसके परिवार के लोगों ने कोई तहरीर भी नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें