फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दबंगों ने पीटकर छह को किया लहूलुहान

Wed, 14 Nov 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 जमीन विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमलाकर छह लोगों को लहूलुहान कर दिया। धमकाने पर नाराज हुए ग्रामीणों ने चार हमलावरों को बंधक बना लिया और बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर भी चले। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन



लालगंज के हदिराही गांव में कमला देवी व रामशरण धुरिया के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पखवारे भर पहले पंचायत में हुए फैसले के मुताबिक रामशरण ने अपने हिस्से की जमीन पर दीवार बना ली। जिसके बाद मामला शांत हो गया। इधर दीपावली में कमला के बेटे उमेश कुमार व बबलू घर आए थे। मंगलवार को दोनों ने एक राय होकर बाहरी गांव के आधा दर्जन दबंगों के साथ रामशरण की दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले।  


मारपीट में अनारा देवी (65) पत्नी रामशरण, मनोज धुरिया (38), सतीश धुरिया (35), शीला देवी (36), दुर्गावती (32), रामशरण (68) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से कमला देवी (65) को चोटें आईं। घटना के बाद लहूलुहान पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन करना शुरू किया तो हमलावर उन्हें भी धमकाने लगे। इससे नाराज ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ लिया। यह देख कई हमलावर भाग खड़े हुए और कुछ कमला देवी के घर में जा घुसे। ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। नाराज ग्रामीणों हमलावरों की बाइक भी तोड़ डाली। इस बीच पुलिस मौके पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। बंधक बनाए गए हमलावरों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ के दौरान हमलवारों की पहचान आशीष सिंह, नीतेश कुमार, उमेश व बबलू के रूप में हुई। गांव में तनाव के देखते हुए पुलिस को तैनात कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें