फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन पलटा, छह बच्चे जख्मी

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
सरसीडीह गांव के पास सोमवार को छात्र-छात्राओं को लेकर कालेज जा रही मिनी बस पलट गई। इसमें छह बच्चे जख्मी हो गए। एक छात्रा को गंभीर रूप से चोट आई है। सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान जानकारी पर पहुंचे अभिभावक आक्रोश जताते रहे। कालेज  प्रशासन का दावा है कि कोई भी स्कूली बच्चा घायल नहीं हुआ है।  आरोप है कि चालक घटना के वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन


मंगरौरा स्थित मां कलावती महाविद्यालय के बगल ही लाल साहब इंटर कालेज संचालित है। सोमवार को कालेज की मिनी बस छात्र-छात्राओं को लेने के लिए कंधई इलाके में आई थी। यहां से छात्र-छात्राओं को लेकर चालक सुबह 9.30 बजे कॉलेज जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सरसीडीह के पास चालक के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाता रहाप्राथमिक विद्यालय सरसीडीह के करीब नाले के पास चालक का नियंत्रण वाहन से खो गया। ऐसे में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। छात्र-छात्राओं की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

लोगों ने वाहन में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें आधा दर्जन बच्चों को चोटेें आईं थीं। एक छात्रा को अधिक चोट लगी थी। इस बीच कालेज प्रशासन के लोग आ गए। लोग सभी घायल बच्चों को लेकर प्राइवेट अस्पताल चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजनों की सांसें हलक में अटक गईं। जानकारी होने पर अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने के बाद चालक के रवैए की खबर पर लोग आक्रोशित हो उठे। हालांकि कालेज प्रशासन किसी के घायल होने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें