फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से किया गया दुराचार ननद से भी दरिंदगी का प्रयास

Sat, 16 Dec 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक महिला अपने ननद के साथ शौच को गई थी। इस दौरान एक युवक ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी ननद के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला अपनी ननद के साथ गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित झाड़ी की ओर शौच के लिए गई थी। महिला का आरोप है कि गांव के ही गैर समुदाय के दो युवक वहां पहले से बैठे थे। एक युवक ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि दूसरा युवक उसकी 17 वर्षीय ननद को झाड़ी खींच ले गया। वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुलाकर दोनों पीड़िताओं को अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार सुबह परिजन जेठवारा थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। आरोपों को सच माना जाए तो पुलिस ने तहरीर से दुष्कर्म की बात हटाकर छेड़खानी का मामला लिखने के लिए दबाव डाला। परेशान परिवार एसपी आफिस पहुंचा। एसपी से इसकी शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें