फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन अपराधी हैं घटना को अंजाम देने वाले

Mon, 23 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सभागंज चौराहे के पास युवक को बाइक से कुचलकर मार डालने के आरोपी नामचीन अपराधी हैं। उन पर रायबरेली के ऊंचाहार थाने में हत्या, गबन जैसे मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनकी तलाश भी कर रही थी। यही कारण था कि जैसे ही उनके मानिकपुर में पकड़े जाने की खबर मिली ऊंचाहार पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल हत्या और लूट की घटना होेने के कारण उन्हें मानिकपुर में ही रखा गया है।
विज्ञापन


रायबरेली के ऊंचाहार के मवई निवासी विमल पुत्र राकेश पर हत्या जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उसने अभी कुछ ही दिन पहले परसीपुर चौराहे पर एक हत्या की थी। पुलिस को उसकी तलाश थी। यही नहीं उसके साथ रहे पुष्पेंद्र सिंह पुत्र देश राज पर 419, 420 का मुकदमा दर्ज है। अभी कुछ दिन पहले नवाबगंज थाने में व्यापारी से हुई लूट की घटना को भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस का मानना है कि शातिर इस घटना को भी अंजाम देकर निकल जाते, लेकिन बाइक अनियंत्रित होने से तीनों गिर गए। हालांकि अभी बाइक पर रहे तीसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भी इनके साथ ही किए गए अपराधों में शामिल होगा। उधर घटना की जानकारी होने पर ऊंचाहार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वह उन दोनों को अपने थाने ले जाने के प्रयास में थी, लेकिन लूट के बाद हत्या हो जाने के कारण लौट गई। फिलहाल जिस तरह से दिनदहाड़े यह घटना की गई उससे लगता है कि इन बदमाशों के हौसले बढ़े हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें