देल्हूपुर में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जमीयत उलेमाय हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने तीन तलाक के मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक का मामला शरीयत तय करेगी। यह काम सरकार का नहीं है। सरकार इसमें दखल न दे। सरकार को जो करना चाहिए वह करे। इस मुद्दे पर सरकार हमें बोलने को मजबूर कर रही है। जो हमारी शरीयत कहती है वही सही है।
सम्मेलन में कलपीय पीठ के संस्थापक प्रमोद कृष्णनन ने हिंदू मुसलमान की एकता पर बल देते हुए कहा कि इनकी एकता से ही भारत की अखंडता कायम है। कालेधन पर कहा कि कई बड़े कद्दावर नेताओं के पास अभी भी कालाधन मौजूद है। जमीयत उलेमाय हिंद के प्रदेश अध्यक्ष सैयद असहद रसीदी ने कहा कि मुल्क में प्यार होगा तो नफरत अपने आप खत्म हो जाएगी। शनिदेव के महंत परमा महाराज ने कहा कि हिंदू मुसलमान की एकता और भाईचारे को कुछ फिरकापरस्त ताकतें तोड़ना चाहती हैं जिलाध्यक्ष मुनीर अहमद ने कहा कि सरकार को तीन तलाक के मामले में दखल नहीं देना चाहिए। इस मौके पर मौलाना नजमुद्दीन, हाजी मौलाना वसीम, हाफिज अल्ताफ, रिजवान, मंसूर, जिला पंचायत सदस्य मो आरिफ आदि रहे।