फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में की चोरी, सुबह धराए

Sat, 26 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन

विज्ञापन
 रात में चोरों ने पांच दुकानों में सेंध लगाई। इस दौरान दो दुकानों से नकदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी पुलिस ने मौके पर पहुंची। जांच के बाद उसने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों के घर से सामान भी बरामद हुआ। उनकी निशानदेही पर कई व्यापारियों को बेचा गया । सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा निवासी हिदायतउल्ला ने डेरवा बाजार में ही रेडीमेड की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात में चोरों ने उसकी दुकान के पीछे से सेंध लगा दी। इस दौरान 40 हजार का सामान व 16 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। बगल में ही कस्बा निवासी इम्तियाज ने भी कपड़े की दुकान खोल रखी है। उसकी भी दुकान से चोरों ने 6 हजार की नकदी और 50 हजार का सामान उठा ले गए। इसके साथ ही बगल में इम्तियाज, भगत अग्रहरि व नियाज अहमद की भी दुकान मेें सेंध लगाई गई लेकिन वहां से कुछ नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पुलिस ने महेशगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर चौरास गांव निवासी राजेश सिंह उर्फ रज्जू के घर छापेमारी करके उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान उसके घर से चोरी का काफी सामान भी बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डेरवा निवासी उसके साथी साजिद को भी हिरासत में लिया। यही नहीं उसके बताए अनुसारा पुलिस ने कई व्यापारियों के घर भी छापेमारी की। इस दौरान कई लोगों के घर से चोरी का सामान बरामद हुआ। व्यापारियों में अशोक गौतम की दुकान से चोरी की बैट्री बरामद हुई। कल्लू गुप्ता बर्तनवाल की दुकान से जस्ता, कापर के तार बरामद हुए। इन सभी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन लोगों के अलावा भी अभी कई व्यापारियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें