फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौटा और खुद को मार ली गोली

Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
बारात से लौटने के बाद घर से दूर युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में जा धंसी। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग हैरत में हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी शुभम सिंह (24) पुत्र बृजेंद्र प्रताप सिंह रविवार को परिवार की बारात में शामिल होने के लिए घर से गया था। सोमवार को वह बारात से घर लौटा। शुभम की मानें तो वह पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। घर से करीब डेढ़ किमी दूर सरायदली गांव के करीब तमंचे से खुद को गोली मार लिया। गोली उसके पेट में जा घुसी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

खबर मिलने पर बदहवास परिजन दौड़कर पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे अंतू थानेदार ने घायल का बयान दर्ज किया। परिवार के लोग पुलिस को घटना के पीछे का कारण बताने से कतराते रहे। चर्चा यह रही कि बारात में किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से उसका विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें