फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शौचालय नहीं, नहर किनारे शौच करने गए छात्र की डूबने से मौत

Tue, 02 Oct 2018 12:43 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 मानिकपुर इलाके में सोमवार को विद्यालय से शौच के लिए गए एलकेजी के छात्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। जिस विद्यालय में मासूम बच्चा पढ़ता था, वहां शौचालय नहीं था। प्रबंधक ने स्कूल से बाहर तालाब किनारे नाम के लिए शौचालय बनवा रखा है। जर्जर होने के कारण बच्चे और शिक्षक उसका प्रयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के जसौली निवासी गणेश प्रसाद प्रजापति का पुत्र आर्यन (4) कुसाहिल बाजार स्थित आरके जूनियर हाईस्कूल में एलकेजी का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे लंच के समय वह स्कूल में शौचालय न होने के कारण मानिकपुर रजबहा नहर के किनारे छात्रा नंदिनी के साथ शौच के लिए गया था। इस दौरान वह फिसलकर नहर में जा गिरा और डूबने लगा। नंदिनी ने स्कूल आकर शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आर्यन को बाहर निकाला। आर्यन को कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि स्कूल में शौचालय होता ऐसी घटना नहीं होती। आर्यन के पिता पुणे में फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर के लिए निकल पड़े। स्कूल के प्रबंधक रणजीत सरोज का कहना था कि विद्यालय में शौचालय है, लेकिन हकीकत यह है कि स्कूल से दूर सिर्फ दिखाने के लिए तालाब किनारे शौचालय बनवाया गया है। वह जर्जर हाल में है, जिसका प्रयोग नहीं होता है। शौचालय के आसपास गंदगी और तालाब होने के कारण वहां बच्चे तो क्या, शिक्षक भी जाने से कतराते हैं। इस बारे में पुलिस को शाम तक कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी। विद्यालय में शौचालय हर हाल में होना चाहिए। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
अशोक सिंह, बीएसए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें