फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी नहीं, सैकड़ाें स्कूल रहे बंद

Fri, 14 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर मुख्यालय पर संपन्न हुए भरत मिलाप को लेकर अवकाश घोषित नहीं होने पर भी तहसील क्षेत्र के सैकड़ों स्कूल बंद कर दिए गए। शुक्रवार को विद्यालयों का ताला नहीं खुलने से पठन-पाठन के लिए पहुंचे छात्र निराश होकर लौट गए। परिषदीय शिक्षकाें की मनमानी के आगे शिक्षाधिकारी लाचार दिखाई दिए।
विज्ञापन


लालगंज तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों में बिना किसी पूर्व सूचना के सैकड़ाें परिषदीय विद्यालय बंद कर दिए गए। बताया जाता है कि शहर मुख्यालाय पर गुरुवार को भरत मिलाप संपन्न होना था। इसके लिए जिला प्रशासन ने कोई भी अवकाश घोषित नहीं किया था। लेकिन सांगीपुर, रामपुर, लालगंज व लक्ष्मणपुर विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मनमानी करते हुए भरत मिलाप के दूूसरे दिन स्कूलों को बंद कर दिया।

 सुबह नौनिहाल पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंच गए, लेकिन काफी देर तक गरुजन नहीं पहुंचे तो निराश होकर वे वापस लौटने को मजबूर हो गए। विभागीय अधिकारी भी बेबस व लाचार दिखाई दिए। इसकी शिकायत भी लोगों ने अधिकारियों से की लेकिन वे किसी भी प्रकार की कार्रवाई का साहस नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


भरत मिलाप के लिए विद्यालयों में अवकाश नहीं किया गया था। इसके बाद भी शिक्षकाें के विद्यालय नहीं जाने  जांच कराई जाएगी। ऐसा लगता है कि स्थानीय अवकाश के नाम पर शिक्षकों ने मनमानी की है।
विज्ञापन

भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें