रंजिश को लेकर आसलपुर बाजार में विरोधियों ने दौड़ाकर युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया। डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस मारपीट में चोट लगने का दावा कर रही है।
कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर करमाही निवासी इजहार अहमद (47) शनिवार की शाम आसलपुर बाजार गया था। बाजार में सामान खरीदने के बाद वह घर निकलने की तैयारी कर रहा था। तभी विरोधी पक्ष के लोगों से मारपीट होने लगी। हमलावरों से बचने के लिए वह भागा। तभी हमलावरों ने उसे गोली मार दी। घायल इजहार को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। इस बाबत एसओ कंधई ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बाजार में केवल मारपीट की बात बताई जा रही है। घायल युवक को गोली लगी नहीं है। घटना के बाद रामपुर में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। ब्यूरो