फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठवारा में बेहोश कर सगी बहनों से दुष्कर्म

Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
जेठवारा इलाके के एक गांव में घर पर अकेली दो सगी बहनों को गांव के ही एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवतियों ने इसकी जानकारी परिजनाें को दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


जेठवारा के एक गांव में दो सगी बहनें घर पर अकेली थीं। उनके परिजन रिश्तेदारी में गए थे। आरोप है कि गांव के ही बदमाश किस्म के एक युवक ने दोनों बहनों को गुरुवार को मजदूरी करने के लिए घर बुलाया था। शाम को उसने पैसा देते वक्त उन्हें प्रसाद के नशीला पदार्थ खिला दिया। घर पहुंचते-पहुंचते दोनों बहनें बेहोश हो गईं। कुछ ही देर बाद आरोपी भी उनके घर पहुंच गया। दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया और चला गया। होश में आने के बाद दोनों बहनों को दुष्कर्म का पता चला। इसकी जानकारी फोन पर अपने परिजनों को दी। खबर लगते ही परिजन घर लौट आए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों बहनों को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ मारपीट और नशीला पदार्थ खिलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाने की बात कह रही है। एसओ जेठवारा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें