फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मौलाना पर जानलेवा हमला

Fri, 28 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डे पर उधार दिए रुपये मांगना एक मौलाना को भारी पड़ गया। आरोपियों ने मौलाना के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में मौलाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के पुत्र ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धमैड़ा अड्डा निवासी नोमान खान पुत्र इदरीश खान ने बताया कि उसके पिता मौलाना इदरीश पुत्र मुम्तयाजुद्दीन मोहल्ले में ही हिकमत (हकीम) की दुकान करते हैं। मोहल्ले के ही असलम पुत्र अब्दुल समद पर उसके पिता के छह हजार रुपये उधार हैं। 27 अक्तूबर को उसके पिता ने असलम से तगादा किया तो अब्दुल समद रुपये देने से मना कर दिया।

इसके बाद 10 बजे राशिद, असलम और साजिद ने घर में घुसकर मौलाना पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आए मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर राशिद, असलम और साजिद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें