फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरी काटने गई महिला से दुष्कर्म

Thu, 23 Jul 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चरी काटने खेत में गई महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दो दिनों तक पंचायत चलती रही। बात नहीं बनी तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा। एएसपी के आदेश पर बुधवार की देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक बाजार की रहने वाली महिला दो दिन पहले चरी काटने के लिए खेत में गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि बाजार में किराने की दुकान चलाने वाला राजकुमार जायसवाल बहाने से पहुंच गया और उसके साथ मुंह काला किया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसे लेकर दो दिनों तक पंचायत चलती रही। बुधवार को घटना की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच गई। चूंकि मामला दो वर्गों से जुड़ा था। इसलिए अधिकारियों ने जेठवारा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एएसपी के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ चंद्रबली यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें