फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे ने किया महिला से दुष्कर्म

Tue, 30 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में बाप-बेटे ने मिलकर एक महिला की आबरू लूट ली। गर्भवती होने पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति परदेस में रहता है। जनवरी माह में सास रिश्तेदारी और ननद घास काटने के लिए खेत में गई थी।

आरोप है कि पड़ोसी युवक जबरन उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच वह गर्भवती हो गई और उसके पिता से शिकायत करने लगी। पीड़िता की मानें तो युवक के पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाप-बेटे ने मिलकर धमकी दी कि यदि किसी से मुंह खोलोगी तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान आरोपी युवक शादी का झांसा भी उसे देता रहा। पति लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। शिकायत लेकर थाने गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें