फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन को बचाने दौड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
युवती के मोबाइल पर फोन करने को लेकर रानीगंज थाना क्षेत्र के कसेरुआ में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी निवासी सुभाष और पड़ोसी अशोक कुमार से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। रविवार की रात सुभाष का साला रंजीत कुमार (28) पुत्र गनपत निवासी भैसौनी सर्वजीतपुर कंधई अपने बहन के घर चचेरे भाइयों के साथ गया था। आरोप है कि अशोक की बहन के मोबाइल पर रंजीत के फोन करने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बीचबचाव के बाद रंजीत को लेकर परिजन थाने चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर चली गई। रंजीत की तहरीर पर पुलिस ने अशोक समेत अन्य के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज कर ली। आरोप है कि इसके बाद अशोक पक्ष के लोगों ने सुभाष के घर धावा बोल दिया।

सुभाष की पत्नी अंजू देवी जान बचाने के लिए पड़ोसी संजय (30) पुत्र रामनारायण के घर की ओर भागी। संजय उसे बचाने दौड़ा तो हत्यारोपियों ने उसे गोली मार दी। दूसरी गोली अंजू के सिर को छूते हुए निकल गई। गांव के लोगों के दौड़ने पर हत्यारोपी वहां से भाग निकले। दोनों को रानीगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। अंजू की हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी आरती की तहरीर पर पुलिस ने अशोक कुमार, मिथिलेश व प्रेमचंद्र समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ डीएल सुधीर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें