फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी

Sat, 23 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह मानधाता थाना के पूरे नियादर गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रंगौली गांव निवासी इकरार अहमद (18) पुत्र महबूब अली अपने साथी चांदपुर निवासी जुनैद (16) पुत्र मोहम्मद कासिम के साथ बाइक से विश्वनाथगंज बाजार गया था। कुछ सामान खरीद कर दोनों घर लौट रहे थे। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित पूरे नियादर गांव के पास अनियंत्रित बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पलट गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने इसकी जानकारी घायलों के परिजनों को देने के साथ उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इकरार अहमद को मृत घोषित कर दिया। जुनैद को भर्ती करके उसका किया जा रहा है। इकरार की मौत की खबर उसके परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। वह मां-बाप की इकलौती संतान था। वह कुछ ही दिनों पहले पढ़ाई छोड़ कर घर पर रहने लगा था। उसका पिता मुंबई में गाड़ी चलाता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें