फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पथराव, होमगार्ड हुअा घायल

Sat, 05 Jan 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पथराव - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में एक होमगार्ड घायल हुआ है। एक पक्ष ने पुलिस पर विपक्षियों की मिलीभगत से घर में घुसकर तोडफ़ोड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से दस लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन बनपुकरा में रामकृष्ण व रामनरेश के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार अपराह्न दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने लगी। पहले तो दोनों पक्ष शांत हो गए, लेकिन अचानक फिर भिडने पर आमादा हो गए।
पुलिस ने बीचबचाव का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान होमगार्ड जयप्रकाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटक ग्रामीणों को भगाया। तब जाकर माहौल शांत हो सका। उधर, रामनरेश पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों की मिलीभगत से उसके घर में घुसकर मारपीट व तोडफ़ोड़ की। पुलिस की पिटाई से दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों से दस लोगों को हिरासत में कोतवाली आ गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। सीओ ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। छानबीन के बाद मुकदमा लिखा जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया है। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें