फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग

Fri, 04 Jan 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में आग - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 शहर के सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस से लोगों की जमकर तकरार हुई। इसके पहले भी दुकान में आग लग चुकी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मकंद्रूगंज निवासी पूर्व सभासद अख्तर राईन के भाई महमूद ने सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान खोल रखी है। बुधवार को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान के भीतर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर शराबा करने के साथ ही महमूद को खबर दी।
दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही लोग पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना देते हुए मौके की ओर भागे। दुकान का शटर खोलते ही आग भभक उठी, लोग मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुट गए। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड समय से नहीं पहुंची। आग बुझने के बाद फायरब्रिगेड व मकंद्रूगंज पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित दुकानदारों से फायरब्रिगेड कर्मचारियों की तकरार हुई। आग से करीब 4 लाख से अधिक कपड़ा जलकर राख होने का अनुमान है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि डायल 100 पर बात नहीं हो सकी और 101 खराब बता रहा था। जिसके चलते कुछ लोग बाइक से भागकर पुलिस लाइन स्थित फायरब्रिगेड कार्यालय तक पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें