फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के गबन में फंसे ग्राम प्रधान

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी(ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट गांव के प्रधान पर विकास कार्यों में मनमानी और पांच लाख रुपये गबन करने के मामले में कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। ग्राम पंचायत सदस्य ने प्रधान पर पांच लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

दरछुट गांव निवासी बरकत उल्ला ग्राम सभा सदस्य हैं। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान राम बहादुर वर्मा ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर बैठकें कीं और विकास कार्य के पैसे में गोलमाल कर चार लाख 78 हजार की रकम गबन कर ली। इसके साथ ही ग्राम सभा सदस्यों को बताए बिना फर्जी बैठकें कर अनियमितता की।
इस मामले में कहीं सुनवाई न होने पर बरकत ने अदालत की शरण ली। अब सीजेएम अदालत ने ग्राम प्रधान पर जालसाजी व गबन का मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें