फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की खबर पर हलाकान हुई कोतवाली पुलिस

Sat, 13 Oct 2018 11:34 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। परदेशी से लूट की खबर पर कोतवाली पुलिस दो घंटे तक हलाकान रही। सीसीटीवी कैमरा कई स्थानों पर खंगालने के बाद हकीकत सामने आई। परदेशी को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बनाया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लालगंज कोतवाली के रामपुर भेडिय़ानी निवासी चंद्रकरण गुप्ता पुत्र राम अधार गुप्ता अहमदाबाद में रहकर फल बेचता है। शनिवार को ट्रेन पकडक़र इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरा। वहां से बस पकडक़र सिविल लाइन आया। यहां बस से उतरकर वह किसी का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद वह मोहनगंज पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि गुडिय़ा तालाब के पास बाइक सवार दो बदमाश उसका बैग लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सिटी चौकी प्रभारी कृष्णावतार सिंह भी आ गए। आसपास के लोगों ने किसी भी प्रकार की घटना से अनभिज्ञता जताई। तभी शहर कोतवाल पहुंचकर पूछताछ करने लगे। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा खंगाला। तब जाकर सच्चाई सामने आई। जिसमे वह किसी की बाइक पर बैठकर जाता दिखाई दे रहा है। वह खुद को पैदल मोहनगंज तक आने की बात बता रहा था। शहर कोतवाल ने बताया कि उसे टप्पेबाजों ने पुलिस चोकिंग का झांसा देकर मीराभवन से बैग उड़ा दिया था। लूट की घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें