फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में असफल बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट में असफल बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा युवक
विज्ञापन

कटरामेदनीगंज बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकालकर बाइक से घर जा रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एटीएम से पैसा निकालकर घर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर फायर भी झोक दिया। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। उसने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
मानधाता थाना क्षेत्र के बबुरहा निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र वृजलाल पटेल बांदा में स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह इन दिनों गांव आया है। गांव के ही अपने साथी गुड्डू पटेल के साथ बाइक से कटरामेदनीगंज बाजार गया था। यहां एटीएम से दस हजार रुपये निकालने के बाद लौट रहा था। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर फायर झोंक दिया। लक्ष्मीकांत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

फोटो.....
सेतापुर में निकला अजगर, सहमे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
जगेशरगंज। अंतू इलाके में अजगर देखकर ग्रामीण सहम गए। सूचना पर पहुंच वनकर्मी उसे पकड़ ले गए। अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव निवासी रामराज लकड़ी की दुकान खोल रखा है। शनिवार को उसकी दुकान में अजगर निकलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस के साथ वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मी अजगर को पकडक़र ले गए।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष बने अतुल श्रीवास्तव
प्रतापगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक सरिता खंडेलवाल की अध्यक्षता में मिनहाज खान के आवास पर हुई। बैठक में आईएमए शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस दौरान डॉक्टर आलोकनाथ सक्सेना को संगठन का संरक्षक, अतुल श्रीवास्तव को अध्यक्ष, अतुल शुक्ला को सचिव, मिनहाज खान, शिवशंकर, शशिप्रभा गुप्ता को उपाध्यक्ष, शिवमूर्ति लाल मौर्य को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। इस मौके पर आरपी चौबे, मनीषा सिंह, मनीष सिंह, डॉक्टर मोहित शुक्ला, देवाशु ओझा, डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, संजय कपूर, डॉक्टर एके कुलश्रेष्ठ, रवि कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें