फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला पाटने के विरोध पर तड़तड़ाईं गोलियां, छह घायल

Fri, 11 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा ऐंठू गांव में शुक्रवार शाम नाला पाटने के विरोध में बवाल हो गया। नाला पाट रहे लोगों ने विरोध पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान छर्रे लगने से छह लोग जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।'
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा ऐंठू में कुछ लोग सरकारी नाले को पाट रहे थे। इसका विरोध करने गांव के लोग पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गोलियां चलते देख दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर मानिकपुर, कुंडा, नवाबगंज और संग्रामगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल गिरजेश पुत्र रमेश चंद्र मौर्य, राजकुमार पुत्र सुंदरलाल, उदयचंद्र पुत्र सुखदेव, बजरंग बहादुर पुत्र सिकंदर, विनोद पुत्र रामअभिलाष व विजय सेन पुत्र इंद्रजीत को मानिकपुर पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से इन लोगों को कुंडा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गिरजेश की तहरीर पर ऐंठू पूरे भूपसिंह निवासी विजय सिंह व मान सिंह पुत्र राकेश बहादुर, उमेश सरोज, समुंदर सरोज सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार गोली चलाने वाले पक्ष ने उसी जगह पर बैनामा लिया है। बैनामे की जमीन पर जब भी वह कब्जा करने जाते थे, दूसरा पक्ष इसका विरोध करता था। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें