फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी दरोगा ने वन रेंजर की पत्नी से की छेड़छाड़, पीटा

Fri, 11 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाने में तैनात एक शराबी दरोगा द्वारा वन रेंजर की पत्नी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वन रेंजर  का आरोप है कि कार चेक करने के लिए उसे रोका गया और कार की तलाशी लेने के बहाने दरोगा ने पत्नी से अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


अंतू इलाके के वन क्षेत्राधिकारी फतेह बहादुर खां ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे लोहियानगर से अपने रेंज कार्यालय संडवा चंद्रिका आ रहे थे। कपासी गांव के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस के हाथ देने पर कार रोकी और बगल में खडे़ पुलिस कर्मी को कागज दिखाने लगा। इधर मौका पाकर शराब के नशे में धुत दरोगा कार में झांकने के बहाने के उसकी पत्नी से अश्लील हरकत करने लगा। वन रेंजर ने इसका विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। दरोगा ने कार में रखा बाइक का कागज भी ले लिया। वन रेंजर ने एसपी से मिलकर चेताया है कि अगर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो वह सीएम दरबार में न्याय मांगने के  लिए जाएंगे। इधर आरोपी दरोगा ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें