फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग करने वालों की तलाश में दबिश

Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अचलपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले वांछितों की तलाश में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्रा की अगुवाई में दबिश दी जाती रही। मनचलों की तलाश में गरुड़ वाहिनी कंधई थाना क्षेत्र के छीटपुर तक पहुंच गई। पांच बाइकों को पुलिस ने सीज कर दिया। दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अचलपुर में पुलिस टीम व पड़ोसी पर फायरिंग करने वाले नामजद व अज्ञात लोगों की तलाश में शुक्रवार दोपहर एएसपी अवनीश मिश्रा की अगुवाई में पुलिस दबिश देती रही। भुलियापुर में कुन्नी उपाध्याय, आजाद नगर निवासी तौकीर की तलाश में दबिश देने के बाद पुलिस अचलपुर में अभय सिंह समेत अन्य नामजद आरोपियों को खोजने बाइक से पहुंची। हालांकि कोई नहीं मिला। कंधई थाना क्षेत्र में कालेज के बाहर मनचलों को सबक सिखाने के लिए एएसपी बाइक से पहुंचे। कुछ दूरी पर खड़े लोगों को दौड़ाया। आसपास के लोगों को भी हिदायत दी। शहर में चेकिंग के दौरान पांच बाइकों को पुलिस ने सीज कर दिया और दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया। गरुड़ वाहिनी के निकलने पर शहर की गलियों में लोग भागते नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें