फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क व युवक का शव मिला, कोहराम

Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाते समय शिक्षाकर्मी समेत दो युवक चमरौधा नदी में डूब गए थे। इलाहाबाद से आई जलपुलिस के साथ ही ग्रामीण भी  गुरुवार को नदी में शवों की तलाश करते रहे। शिक्षाकर्मी का शव सुबह मिल गया। जबकि दूसरे युवक का शव एक किमी दूर नदी में उतराया मिला।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी निवासी संदीप सिंह (40) बेसिक शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थे। वह बुधवार को गांव की दुर्गा प्रतिमा का  चमरौधा नदी में विसर्जन के बाद नहाने के दौरान डूबने लगे। उसे बचाने के लिए गांव का अभिषेक सिंह उर्फ सत्यम (20) पुत्र राम अकबाल भी तीनों को बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन वे भी डूबने लगे। चारों को डूबता देख दूसरे लोग भी नदी में कूद पड़े। नदी में आशीष व महेंद्र को लोगों ने बचा लिया लेकिन तेज बहाव के चलते संदीप व सत्यम नदी में बहते हुए डूब गए। देर शाम इलाहाबाद से जलपुलिस भी आ गई। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब संदीप का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर जलपुलिस की टीम ने खोज निकाला। शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम करीब चार बजे रघुनाथपुर में अभिषेक सिंह उर्फ सत्यम का शव भी उतराया हुआ मिला। परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। पुलिस ने उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरा गांव सदमे में दिखा।

गोबरी निवासी संदीप सिंह के मौत की खबर मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी गांव पहुंचे। उधर दो युवकों के चमरौधा नदी में डूबने के बाद उनकी तलाश करने के लिए इलाहाबाद से जलपुलिस बुलाई गई। इसके साथ पीएसी के जवान भी पहुंचे। उनकी मांग पर ग्रामीणों ने ट्रक व बस की ट्यूब मंगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें