फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नगदी लेकर भाग रहा टप्पेबाज धराया

Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
न्‍यूज
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के करैला बाजार में एटीएम से सात हजार रुपये उड़ाकर निकल रहे युवक को व्यापारी के शोर पर ग्रामीणों ने दबोच लिया। आरोपी को पीटकर दबोचने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी।पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकड़ा गया युवक जेठवारा थाना क्षेत्र का बताया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाहुपुर निवासी उमाशंकर सिंह मुर्गी फार्म चलाते हैं।

वह अपने एटीम कार्ड से करैला बाजार स्थित यूनाइटेड बैँक से सात हजार रुपये निकाल रहे थे। इस बीच पीछे खड़े युवक ने मशीन हैंग कर दी। उनके बाहर जाने पर उसने इनके सात हजार आराम से मशीन से निकाल लिए। बाइक स्टार्ट करते समय उमाशंकर को पैसे निकलने का मैसेज आया तो वह चौंके और आरोपी युवक को दबोच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे ग्रामीणों ने दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली के दरोगा तिलक सिंह पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी ने अपना नाम कृष्ण कुमार बताया। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें