फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में दम तोड़ रही थी जिंदगी, असहाय बना था प्रशासन

Sat, 04 Aug 2018 11:51 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
नवाबगंज के नटोही गांव में कुएं में जहरीली गैस से तीन जिंदगियां दम तोड़ रही थीं और पुलिस-प्रशासन लाचार बना था। फायर ब्रिगेड के लोगों ने देशी तरीके से गैस का प्रभाव कम करने के लिए कुएं पानी भरना शुरू किया। अगर बाहर से कुएं की गैस को बाहर निकालने या फिर उसमें आक्सीजन डालने की व्यवस्था होती तो शायद यह लोग जिंदा बाहर निकाल लिए गए होते। फिलहाल एक बार फिर से फायर ब्रिगे्रड के लोगों को संसाधनों का अभाव खल गया।  
विज्ञापन


नवाबगंज के नटोही गांव के पास कुएं में उतरे तीन लोगों की जान जहरीली गैस से दम घुटने से हो गई। तीनों लोग काफी देर तक कुएं में तड़पते रहे। फायर ब्रिगेड ने पहुंचने के बाद जब कुएं में लालटेन डाली तो वह बुझ गई। इसके बाद गैस निकालने का कोई साधन फायर ब्रिगेड के पास कोई नहीं था। फिर देशी तरीका आजमाया गया। खेतों का पानी कुएं में खोला गया। काफी देर तक पानी कुएं में जाता रहा। इसके बाद फिर से गैस का असर लालटेन के माध्यम से देखा गया। असर कम होने के की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि पुलिस के आने के पहले ही गांव के बाबूलाल पुत्र ननकू ने कुएं में उतरने का प्रयास किया था, लेकिन वह जल्द ही समझ गया कि कुएं में जहरीली गैस है। इसके चलते वह बाहर निकल आया। इसके बाद गांव के किसी व्यक्ति ने कुएं में जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बाद में फायर ब्रिगेड के पानी भरने के बाद ग्रामीण कुएं में उतरे और तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिर भी पुलिस प्रशासन को उम्मीद थी कि तीनों जिंदा हैं। इसीलिए उन्हें सीएचसी भेजवाया गया, जहां डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की इलाहाबाद ले जाते समय मौत हो गई।  

परियावां। नवाबगंज के यंत्री का पुरवा गांव निवासी दिलीप और उसकी पत्नी रेखा खेत मेें काम करने आए थे। दिलीप हर दिन ऊंचाहार के एक भट्ठे पर रोजी-रोटी के सिलसिले में जाता था, लेकिन शनिवार को शायद उसकी मौत ही उसे खेत तक खींच लाई थी। खेत में काम करते समय उसने जब सचिन की आवाज सुनी तो दौड़ पड़ा। सचिन को बचाने के लिए वह कुएं में उतर गया, लेकिन फिर बाहर नहीं निकल सका। यही हाल दोनों को बचाने के लिए अंदर घुसे छोटेलाल का रहा। वह भी तेजी से अंदर गया, लेकिन बाहर नहीं निकल सका। उधर, पति को कुएं से बाहर न निकल पाने पर उसकी पत्नी चीख-चीख कर गांव के लोगों से उसे बचाने की गुहार लगा रही थी। वह बार-बार कुएं के पास आकर उसे आवाज लगा रही थी, लेकिन गैस के डर के मारे कोई उस तरफ जाने को तैयार नहीं हो रहा था।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की चेङ्क्षकग दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही चोरी- छिनैती की घटनाओं का अलग रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया।  
पुलिस अधीक्षक देव रंजन कुमार ने क्षेत्र के कुंडा, मानिकपुर, नवाबगंज, हथिगवां, महेशगंज व संग्रामगढ़ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी थानों में कार्य करने के अलग-अलग तरह के निर्देश दिए। उन्होंने मोटरसाइकिल पर चलने वाले तीन सवारियों पर विशेष निगाह रखने का भी निर्देश दिया। संग्रामगढ़ में निरीक्षण के दौरान चोरी छिनैती की घटनाओं का उल्लेख एक नया रजिस्टर बनाकर उस पर अंकित करने का निर्देश दिया और मोबाइल चोरी के मामले में  
शिकायतकर्ता से छीने गए मोबाइल का नंबर और आई एम आई नंबर की भी जानकारी करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद की सूचना पर मौके पर जाने वाली पुलिस टीम को विवादित स्थल का वीडियो और फोटो बनाकर भेजने का निर्देश दिया। वही जिन पुलिसकर्मियों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उन्हें कुछ ही दिन में पुलिस लाइन में आमद कराने के लिए तैयार रहने को भी कहा।  
 
जीजा अपनी साली की फोटो को फेसबुक पर डालकर उसे बदनाम करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बना रहा है। परेशान होकर पिता ने इसकी तहरीर थाने में दी है। बाघराय के बिहार निवासी एक अधेड़ ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसका बड़ा दामाद जबरन छोटी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा है। वह बेटी की अशलील फोटो बनाकर फेसबुक पर डालता है। इसके साथ ही उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। उसकी बेटी भी उससे शादी करने को राजी नहीं है। अधेड़ पिता ने अपने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बाघराय पुलिस मामले की जॉच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें