फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो फांसी लगा दी जान

Wed, 09 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के आमापुर गांव निवासी अधेड़ ने पत्नी से विवाद के बाद दरवाजे पर पेड़ से लटक कर जान दे दी। नशे की हालत में उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। घटना से घर में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के होशियापुर गांव निवासी बाबूराम पुत्र राम नरेश दशकों से आमापुर में नवासे पर बच्चों समेत रहता था। मंगलवार को वह सुबह से शराब पी रहा था। जिस पर पत्नी मूरत देवी ने ऐतराज जताया और उससे विवाद करने लगी।
विज्ञापन


कुछ देर तक दोनों का वाद विवाद हुआ फिर वह बच्चों समेत कटाई के लिए खेत चली गई। कुछ घंटे बाद उसे सूचना मिली की पति दरवाजे के सामने पेड़ पर नायलान की रस्सी से लटका हुआ है। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान रामप्यारे वर्मा, पत्नी मूरता समेत तमाम ग्रामीण जमा हो गए। उसे उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी बिलखने लगी बाद में ग्रामीण शव लेकर अंतिम संस्कार को चले गए। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा मनीष पांडेय ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना परिजनों ने थाने पर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें