फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठों और डेरों पर पुलिस का शिकंजा

Wed, 09 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
तिर्वा, कन्नौज और कानपुर देहात के ककवन में पड़ी डकैती के अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस सारे हथकंडे अपना रही है। ईंट भट्ठों से लेकर झोपड़-पट्टी, डेरों पर लगातार छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। इधर खुफिया विभाग भी घटना को लेकर लगातार अपनी रिपोर्ट पुलिस विभाग को दे रहा है। पुलिस के आला अधिकारी घटना के बावत खुलकर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में दो नवंबर, तीन नवंबर की रात और ककवन में पांच नवंबर की रात पड़ी कई घरों में डकैती के मामले का खुलासा करने के लिए दोनों जनपदों की पुलिस रात दिन हाथ पैर मार रही है। डकैती की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पुलिस शाम से लेकर सुबह पांच बजे तक पूरे जिले में भ्रमण कर रही है। लोगों को माइक लगाकर जागते रहने का संदेश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक पूरे जिले में घूम-घूमकर गश्त की निगरानी कर रहे हैं। गांवों व कस्बों से बदमाश होने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रही है लेकिन उन्हें अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। अब पुलिस ने ईंट-भट्ठों, झोपड़ पट्टी व घुमंतू जाति के डेरों पर छापामारी शुरू कर दी है। प्रतिदिन कुछ न कुछ संदिग्ध पकड़े जा रहे हैं। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा रही है।
विज्ञापन

वहीं एसपी ने भी अधीनस्थों को कड़ी चेतावनी दे रखी है कि किसी निर्दोष को डकैती जैसे गंभीर मामले में न फंसाया जाए।

घुमंतू जाति के लोगों ने जिला छोड़ा
जिले में जगह-जगह डेरा बनाकर किसी न किसी सामान की बिक्री करने वाले लोगों ने डकैती पड़ने के बाद से जनपद को छोड़ दिया है। उन्हें आशंका है कि पुलिस कहीं उन्हें इन डकैतियों में मुल्जिम न बना दे। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को चेतावनी दी है कि उनके क्षेत्र में डेरों पर अभियान चलाकर चेकिंग की जाए। इसके साथ ही डेरे भी जिले से बाहर किए जाए।

डकैती के मामले में पुलिस लगातार छापामार अभियान चला रही है। खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जो लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दिनेश कुमार पी (एसपी कन्नौज)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें