फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का तुगलकी फरमान

Tue, 22 Mar 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
 पट्टी इलाके में पंचों ने एक अजीबोगरीब फैसला सुनाकर लोगों को दंग कर दिया। गर्भवती महिला को पति से जुदा होने की कीमत 85 हजार रुपये लगा दी गई। इस पर भी बात जब नहीं बनी तो मामला थाने तक जा पहुंचा। खबर लिखे जाने तक पट्टी थाने में मामले को लेकर पंचायत जारी थी। कठार गांव निवासी राममूरत पुत्र किशोरी पाल की शादी मीरा पाल पुत्री कन्हैयालाल निवासी तरहटी मुंगराबादशाहपुर के साथ हुई थी। इन दिनों वह गर्भवती है। उसका कहना है कि शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से पति ने उसे यातना देना शुरू कर दिया। इससे आजिज आकर वह अपने मायके चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद जब वह दोबारा मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची तो दंग रह गई। वहा एक दूसरी औरत दिखाई दी। पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है। पेट में पल रहे बच्चे की दुहाई देने के बाद भी पति राममूरत पाल का दिल नहीं पसीजा ओर उसने मारपीट कर उसे भगा दिया। इसके बाद मायकेवालों ने गांव में पंचायत बुलाकर मामला निपटाना चाहा। हद तो तब हो गई जब बिरादरी की पंचायत में गर्भवती महिला को 85 हजार रुपये लेकर पति को छोड़ने का फरमान सुना दिया गया। इस दौरान मीरा गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। न्याय न मिलने पर उसने पट्टी कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया कि वह गर्भवती है और उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है और बाहरी बदमाशों से हमला करवाने की धमकी दे रहा है।  इस मामले को लेकर देर शाम तक थाने में पंचायत चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें