पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
- फोटो : Demo Pic
मर्चरी पर मृत दामाद का शव लावारिश छोड़कर ससुर अपने रिश्तेदार के साथ उसके घर पहुंच गया। उसने घर से बेटी का सामान लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन लोगों को पकड़कर पीट दिया। हालांकि गांव के बुजुर्ग लोगों के बीच-बचाव पर ग्रामीणों ने दोनों को जाने दिया। मृतक युवक की बहन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बड़नपुर निवासी रामसूरत पुत्र कुटकू का 25 मई 2015 को लालगंज कोतवाली के बहलोलपुर निवासी चौकीदार रामअभिलाष की बेटी के साथ विवाह हुआ था। सोमवार को ससुराल गए रामसूरत की लाश स्वास्थ्यकर्मियों के आवासीय भवन में लटकती मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामसूरत की एक नेत्रहीन बहन शिवदेवी सुलतानपुर जनपद में ब्याही है। घटना की जानकारी मिलने पर वह अपने पति भुलई के साथ रोते-बिलखते घर पहुंची। मंगलवार को मर्चरी हाउस पर दामाद का शव लावारिश छोड़कर ससुर रामअभिलाष अपने रिश्तेदार के साथ बेटी के घर पहुंचा।
यहां से उसने सामान ले जाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने रामअभिलाष व उसके साथ आए रिश्तेदार को दबोच लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। हालांकि गांव के लोगों के बीच-बचाव पर विवाद शांत हुआ। इस मामले में मृतक रामसूरत की बहन शिवदेवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर भाई की हत्या का आरोप ससुर व उसके दूसरे दामाद पर लगाया है। कोतवाली पुलिस ने घटना क्षेत्र लालगंज बताते हुए उसे वहां शिकायत करने को कहा।